Advertisement

Bigg Boss 20 में लगेगा ग्लैमर का तड़का! ये 5 चर्चित चेहरे आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 20′ का सेट तैयार  हो गया है। मीडिया ने ‘बिग बॉस 20’ का घर देख लिया है। जल्द ही इसकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियोज हिंदुस्तान ऐप पर देखने को मिलेंगी। घर के अंदर का लुक कैसा है, ये जानने से पहले आइए नजर डालते हैं उन चर्चित चेहरों पर, जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का आगाज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। शो को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और हर दिन नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस बार शो में करीब 17 सदस्यों के शामिल होने की खबर है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की गई है, हालांकि टेंटेटिव लिस्ट सामने आ गई है।

आम्रपाली दुबे समेत ये नाम लगभग तय

Advertisement

 रिया अहीर और लव गिल में से कोई एक इस शो का हिस्सा बनेगा। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम ‘बिग बॉस 20’ के लिए लगभग तय माना जा रहा है। ‘भोजपुरी बवाल’ जैसे शोज से पूरे भारत में चर्चा का विषय बनने वालीं आम्रपाली के शो में आने की खबर ने भोजपुरी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

इनकी भी एंट्री लगभग पक्की

Advertisement

इसके अलावा अभिनेत्री गीता बसरा, कॉमेडियन सुनील पाल और शोविक चक्रवर्ती के नाम भी कंटेस्टेंट्स की संभावित लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन तीनों की शो में एंट्री लगभग पक्की है।

इन सितारों के नाम भी चर्चा में

‘बिग बॉस 20’ के लिए टीवी और डिजिटल दुनिया से जुड़े कई नामों की चर्चा हो रही है। इनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ऋतिक विरानी का किरदार निभाने वाले अभिनेता अमन गांधी का नाम भी शामिल है।

वहीं, रैपर बादशाह की पत्नी इशा रिखी को लेकर भी शो में शामिल होने की अटकलें हैं। हाल ही में वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। इसके अलावा अभिनेता करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिती सिंह का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सामने आया है।

डिजिटल और रिएलिटी शो से जुड़े चेहरों में कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, काजी तौकीर, अर्शिफा खान, अंजलि अरोड़ा और आर्यन केल्विन के नाम चर्चा में हैं। टीवी एक्टर्स खुशी दुबे और युक्ति कपूर के भी शो में शामिल होने की खबरें हैं।

मैरी कॉम के नाम ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

‘बिग बॉस 20’ की संभावित लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम का है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स उन्हें शो का हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उनकी एंट्री को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन सितारों से अभी चल रही बातचीत

कुछ ऐसे नाम भी हैं जिनके साथ मेकर्स की बातचीत अभी जारी बताई जा रही है। इनमें नीति टेलर, पार्थ समथान, करण वाही, प्रणाली राठौड़ और माही विज शामिल हैं। इन सितारों को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वहीं, अभिनेता रजत बेदी का नाम शुरुआत में कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा था, लेकिन अब खबर है कि वह शो का हिस्सा नहीं होंगे।

6 सितंबर को होगा ग्रैंड प्रीमियर

सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के साथ एक बार फिर बतौर होस्ट वापसी करने जा रहे हैं। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होगा। शो सोमवार से रविवार रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे होगा।

नोट: इन सभी नामों को लेकर चल रही अटकलों के बीच कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक और अंतिम लिस्ट का खुलासा ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही होगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें