Advertisement

खड़े हनुमान : कल दोपहर एकत्रीकरण होगा, सौंपेंगे एक लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन

उज्जैन। कंठाल चौराहा-छत्रीचौक चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे खड़े हनुमान मंदिर को बचाने की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। आरएसएस सुप्रीमो डॉ मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उज्जैन दौरे (दोनों १७ सितंबर को आ रहे हैं) के ठीक एक दिन पहले बुधवार को खड़े हनुमान में बड़ा एकत्रीकरण होने जा रहा है। दोपहर १२ बजे होने वाले एकत्रीकरण के लिए हिंदूवादी संगठनों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से खड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचने की अपील की जा रही है।

Advertisement

खड़े हनुमान मंदिर के बाहर होने वाले इस एकत्रीकरण के माध्यम से हिंदूवादी संगठन अपनी ताकत बताना चाहते हैं। विहिप के नेतृत्व में आम आदमी को कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। इस बीच हस्ताक्षर अभियान का काम भी तेज कर दिया गया है। संगठनों की कोशिश है कि मंदिर को यथावत रखने की मांग वाले पत्रक पर मंगलवार शाम तक १ लाख हस्ताक्षर करवा लिए जाए। विहिप के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने बताया कि हिंदू समाज खुद मंदिर बचाने के लिए आगे आ रहा है। विहिप का काम उनको ताकत देना है। बुधवार को इसी के तहत ज्ञापन दिया जा सकता है।

सुंदरकांड करने वालों का तांता: खड़े हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड करने वालों का तांता लगा हुआ है। अब हाल यह कि सुंदरकांड मंडलियों को पहले से तारीख और समय बताकर बुकिंग करानी पड़ रही है। मंगलवार शाम विनय शुक्ला की मंडली सुंदरकांड करेगी। सुंदरकांड के लिए समय भी तय कर दिया गया है। यह रात 10 बजे तक फिनिश करना है।

Advertisement

शहर काजी बोले-खड़े हनुमान मंदिर यथावत रहे

शहर काजी खलीर्कुरहमान ने कहा कि खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए देशभर से लोग आ रहे हैं। यह मामला आस्था से जुड़ गया है। ऐसे में मंदिर को यथावत रखा जाना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें