Advertisement

युवा पंचायत में राष्ट्र निर्माण में युवाओंं की भागीदारी पर चर्चा

युवा धर्म संसद का पहला चरण शुरू

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तीन दिवसीय युवा धर्म संसद की गुरुवार शाम युवा पंचायत से शुरुआत हुई। देशभर से आए युवाओं ने राष्ट्र निर्माण पर युवाओं की भूमिका पर अपने विचार स्पष्ट किए। सेवाज्ञ संस्थानम् और वीर भारत न्यास की युवा धर्म संसद में युवाओं ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। वह दुनिया को नई दिशा देगा। भारत में लैंगिक धारणा को महत्व नहीं दिया जाता है। हमारे युवा हमारे राष्ट्र की रीढ़ हैं। यही आज के दौर की चुनौती से देश को निकालेंगे।

धर्म-संस्कार के बीच मानसिक दबाव: भारत के युवाओं के पास धर्म और संस्कार है तो आर्थिक मजबूरी और मानसिक दबाव भी है। ऐसे में युवाओं के सामने चुनौती है। जीवन प्रबंधन, उद्यमिता, योग्य राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण दृष्टिकोण और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने कविता पाठ भी किया। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी निशा उरांव, भारतीय क्रिकेट टीम (दिव्यांग) के पूर्व कप्तान बृजेश द्विवेदी थे।

Advertisement

क्या बोले प्रतिभागी

इतने बड़े मंच पर युवाओं को बोलने का अवसर मिला। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है।
पलक एरोन, डीएवीवी इंंदौर

Advertisement

आज पहला दिन था , फिर भी बहुत कुछ सिखने को मिला। संस्कृति, उद्यमिता पर प्रतिभागियों ने विचार रखे। समाज की परेशानी का हम कैसे हल कर सकते हैं, यह सिखा।
प्रगति सिंह
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

कार्यक्रम बेहतरीन था। युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। नागरिक कर्तव्य पर भी संवाद हुआ। यह एक बेहतरीन अनुभव था।
भावना भूमि
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

पंचायत कार्यक्रम में सिखने के लिए बहुत कुछ था। मैंने पहले भी बहुत कार्यक्रम अटैंड किए हैं लेकिन इसका अनुभव एकदम अलग था।
हिमांशी चुग्गानी
शब्दनाथ संस्थान, इंदौर

युवा पंचायत ने युवाओं को एक अच्छा मंच प्रदान किया। ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहना चाहिए।
पूजा खराड़ी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर

देशभर से पहुंचे युवा प्रतिभागी
युवा पंचायत में असम, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से आए युवाओं ने विचार रखे। अभिषेक रंजन, अमन कुमार साहू, अनादि शुक्ला आशुतोष शर्मा हिमांशी, पलक आरोने पंकज कुमार राठौर प्रियंका जोशी, प्रमोद सिंह धाक, समृद्धि दुबे, शाश्वत त्रिपाठी उत्कर्ष पांडे, राजुल कुशवाहा और प्रभाकर कुमार ने भी अपनी बात रखी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें