डोल ग्यारस : आज शाम 3 बत्ती चौराहा-टॉवरचौक पर जाने से बचें

ट्रैफिक में फंसने की रहेगी आशंका
उज्जैन। बैरवा समुदाय के डोल ग्यारस चल समारोह के कारण मंगलवार को तीन बत्ती चौराहा, टॉवरचौक पर शाम को काफी भीड़ रहेगी। पुलिस ने इसे देखते हुए ट्रैफिक में बदलाव किया है। आप भी शाम के समय तीन बत्ती चौराहा, टॉवरचौक पर जाने से बचें, क्योंकि ट्रैफिक में फंसने की आशंका रहेगी। इधर, पर्व की तैयारियों की कड़ी में पुलिस ने सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
डोल ग्यारस जुलूस शाम 4 बजे किशनपुरा से शुरू होगा। अलग-अलग पंचान के अखाड़े और झांकी तीन बत्ती चौराहा पर शाम 6 बजे एकत्र होंगे। शाम 7.30 बजे चल समारोह शुरू होगा। तीन बत्ती चौराहा, टॉवरचौक,ग्रांड होटल, फ्रीगंज ओवरब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवासगेट चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वाराचौक, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सतीगेट, सराफा, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौक, सब्जीमंडी, भार्गव तिराहा, खजूरवाली मस्जिद, अब्दालपुरा, जीवाजीगंज, लालबाई-फूलबाई, अंकपात चौराहा होते हुए जुलूस सोलह सागर (पुरुषोत्तम सागर) पहुंचेगा।
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
त्योहारों के मद्देनजर उज्जैन पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसमें अफसर अपने दलबल के साथ निकले। कालभैरव सवारी मार्ग और डोल ग्यारस जुलूस मार्ग पर यह मार्च निकाला गया।
यूं बदलेगा ट्रैफिक
1 तीन बत्ती पर जुलूस रहने के दौरान दुर्गा प्लाजा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, धन्नालाल की चाल से तीन बत्ती तरफ ट्रैफिक बंद रहेगा। (संभावित समय शाम 6 से 8)
2 जुलूस के तीन बत्ती से मालीपुरा जाने तक स्वीमिंग पूल से चामुंडा माता चौराहा की ओर जाने वाला ट्रैफिक ऑफिसर्स मेस टर्निंग से जीरो पाइंट ब्रिज, कोयला फाटक होते हुए निकलेगा। (संभावित समय रात ९ से ११)
3 जुलूस के चामुंडा माता चौराहा पर होने पर हरिफाटक ओवरब्रिज, इंदौरगेट, कोयला फाटक का ट्रैफिक शांति पैलेस चौराहा, भरतपुरी, स्वीमिंग पूल चौराहा, पुलिस ऑफिसर्स मेस टर्निंग होकर कोयला फाटक जाएगा। ( संभावित समय रात ९ से १०)
ट्रैफिक में फंसने से बचना है तो शाम 5 बजे से इन मार्गो का करें उपयोग
आगर, मक्सी जाने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा, पाइप फैक्टरी चौराहा, पंडयाखेड़ी चौराहा, चिमनगंज मंडी चौराहा मार्ग।
उन्हेल, बडऩगर जाने के लिए सिंहस्थ बायपास का उपयोग करें।
यहां भारी वाहन बंद रहेंगे
जुलूस की समाप्ति तक हरिफाटक चौराहा, मंडी चौराहा, चामुंडा माता चौराहा पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
चल समारोह के दौरान इन मार्ग का ट्रैफिक बदलेगा
दुर्गा प्लाजा, सिंधी कॉलोनी चौराहा, दो तालाब चौराहा, नानाखेड़ा चौराहा, धन्नालाल की चाल, पुरानी मधुर स्वीट्स, पाकीजा के सामने, ग्रांड होटल, नया मार्ग, सुभाष मार्ग, प्रेमछाया परिसर, कोयला फाटक चौराहा, इंदौर गेट, तेलीवाड़ा चौराहा, निकास चौराहा, दानीगेट, गुदरी चौराहा, खाक चौक, पीपलीनाका, हरिफाटक चौराहा।









