Advertisement

कार की टक्कर से युवक की मौत

दोस्त समय पर अस्पताल नहीं लाए तो परिजन ने पीटा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दोस्तों के साथ पोल्ट्री फार्म की जमीन देखने गए एक युवक की स्कूटी को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत से नाराज परिजनों ने चरक अस्पताल में उसके दोस्तों की पिटाई की और उन्हें पंवासा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को थाने में बैठाया है।

शैलेंद्र सिंह कुशवाह पिता राजेंद्र (40 ) निवासी छायानगर दोस्त राम लोहार और लक्की धाकड़ निवासी लक्ष्मी नगर के साथ स्कूटी से करोंदिया में जमीन देखने गया था। परिजन ने बताया कि वह पोल्ट्री फार्म चलाता था। उसी के लिए जमीन तलाश रहा था। लौटते समय रात करीब 9.30 से 10 बजे के बीच गरोठ रोड पंवासा ब्रिज पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने शैलेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। उसके सिर से खून बहने लगा।

Advertisement

दोस्त उसे समय पर अस्पताल नहीं ले गए। राहगीरों ने शैलेंद्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि उसके दोस्त राम व लक्की बाद में अस्पताल आए और बहाने बनाने लगे। इससे नाराज लोगों ने उन्हें पीटकर पंवासा पुलिस के सुपुर्द किया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कार व स्कूटी को थाने में खड़ा कराया। पुलिस ने बताया कि कार में महिला, पुरुष व एक बच्चा बैठा था। कार यूपी पासिंग है।

बाइक फिसली महिला गिरी : मौत
उज्जैन। 45 साल की रूकमाबाई पति मोहनलाल निवासी ढाबला सिया की बाइक से गिरने पर मौत हो गई। वे 19 सितंबर को अपने भानेज रमेशचंद के साथ बाइक से सनोरिया जा रही थी। मुंडला सोंधिया रोड पर बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ा और वह फिसल गई। रूकमाबाई चलती बाइक से गिर गई। गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां सोमवार रात मृत्यु हो गई। नीलगंगा पुलिस ने शव का पीएम कराया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें