Advertisement

नाबालिग ने की चोरी, 4500 रुपए खर्च किए, आभूषण छिपा रखे थे

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की गणेश कॉलोनी में एक नाबालिग ने एक घर में चोरी को अंजाम दे दिया। उसने नगदी, गहने चुरा लिए। नगदी में से उसने 4500 रुपए खर्च कर दिए। आभूषण अपने पास रख लिए। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को नाबालिग का सुराग मिला। पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि गणेश कॉलोनी की रहने वाली 32 साल की ममता अटनेरिया ने उनके मकान में चोरी होने की जानकारी दी थी।

Advertisement

16 सिंतबर को वे बाहर गई थी। 17 की रात 9 बजे लौटी तो गहने और नगदी चोरी हो चुके थे। सोने का लॉकेट, चांदी का कंदोरा और 6 हजार रुपए इसमें शािमल थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो नाबालिग घर में घुसते और बाहर निकलते दिखा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। आरोपी से सोने का लॉकेट, चांदी का कंदोरा और 1500 रुपए नगद बरामद किए हैं। 4500 रुपए उसने खर्च कर दिए थे।

दुकान की दीवार तोड़कर घुसा था, पकड़ा गया
महिदपुर की एक वाइडिंग दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी की नीयत से घुसने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मोटर वाइडिंग दुकान संचालक शंकरसिंह 19 सितंबर की रात दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन वे लौटे तो दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई थी। अंदर कोई घुसा था लेकिन वह कुछ ले नहीं गया था। दुकान का सामान अस्त-व्यस्त था। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश शुरू की। नागदा के बाछोड़ा का रहने वाला अर्जुन पिता मोहनलाल ने चोरी की नीयत से दीवार की ईंटें निकाली थीं। लेकिन वह कुछ चुरा नहीं सका था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

घर के बाहर खड़ी बाइक हो गई चोरी
उज्जैन। बहादुरगंज की गली नंबर 3 से एक बदमाश आशीष पंवार की चुरा ले गया। उन्होंने बाइक घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार रात करीब 11.30 बजे यह चोरी हो गई। मंगलवार सुबह आशीष को बाइक चोरी का पता चला। सीसीटीवी में एक युवक बाइक ले जाता दिख रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें