Advertisement

झालरिया मठ के काम की स्पीड से स्मार्ट सिटी की सीईओ खुश नहीं

उज्जैन। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत चल रहे झालरिया मठ के काम की गति से स्मार्ट सिटी की सीईओ नेहा जैन कौशिक खुश नहीं है। उन्होंने अफसरों और एजेंसी को काम की स्पीड और मैनपावर बढ़ाने का कहा है।

Advertisement

दरअसल, सीईओ सोमवार को झालरिया मठ, कर्कराज पार्किंग एवं रेप्टाइल पार्क का सोमवार को मुआयना करने निकली थीं। वह सुबह 9.30 बजे ही पहुंच गई थीं। उन्होंने काम कीवर्तमान स्थिति, भौतिक प्रगति की जानकारी ली। अफसरों और एजेंसी से प्रगति के संबंध में चर्चा की। झालरिया मठ की प्रगति धीमी मिलने पर सीईओ ने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी निवासा पावर सॉल्यूशन को काम की स्पीड बढ़ाने, पर्याप्त मैनपावर लगाने और काम टाइमलाइन में पूरे करने के निर्देश दिए।

तकनीकी टीम परखेगी शौचालय की क्वालिटी

Advertisement

शौचालय निर्माण की क्वालिटी चैक की जाएगी। तकनीकी टीम यह काम करेगी। झालरिया मठ के उपयंत्री आशुतोष पांडे को सीईओ ने काम की डेली रिपोर्ट तैयार करने का कहा। कर्कराज पार्किंग की बाउंड्री वॉल शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। रेप्टाइल पार्क में काम की क्वालिटी संतोषजनक मिली। बचे काम को जल्द पूरा करने का कहा। नेहा जैन ने साफ किया कि उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभी निर्माण कार्यों की स्पीड , क्वालिटी का खास ध्यान रखा जाए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें