‘द पैराडाइज’ की कमाई में उछाल, प्रभास की फिल्म को चुनौती

‘द पैराडाइज’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। टॉलीवुड की इस फिल्म में नानी ने लीड रोल प्ले किया है। हिंसक कंटेंट की वजह से इसे ‘ए’ रेटिंग मिली। काफी बज के साथ रिलीज हुई इस फिल्म की धुआंधार शुरुआत हुई और इसी के साथ ये नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। हालांकि, मिले-जुले रिव्यू के कारण, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में मंदी देखी गई। लेकिन वीकेंड पर इसने अपनी रफ्तार बढ़ाई। चलिए यहां जानते हैं ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘द पैराडाइज’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई
‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में बड़े स्केल पर रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले, बुधवार शाम को इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें इसने 11.60 करोड़ की कमाई की। इसके बाद इसने पहले दिन 34.65 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 14.90 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन यानी शनिवार को ‘द पैराडाइज’ ने तेजी दिखाते हुए 15.25 करोड़ कमाए।
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 15.90 करोड़ का कलेक्शन किया।
इसी के साथ ‘द पैराडाइज’ की भारत में 4 दिनों की नेट कमाई अब 92.10 करोड़ रुपये हो गई है।
प्रभास की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने से इंचभर दूर
भारत में रिलीज के चार दिनों में 92.10 करोड़ नेट की कमाई पार करने के साथ, ‘द पैराडाइज’ ने पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ (72.38 करोड़) की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। और साल की पांचवी सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बन गई है। यह अभी प्रभास की ‘द राजासाब’ से पीछे चल रही है। अगर फ़िल्म अपने पहले हफ़्ते में इसी रफ़्तार से आगे बढ़ती रही, तो नानी की यह फ़िल्म आसानी से प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म से आगे निकल जाएगी और साल की तीसरी सबसे बड़ी तेलुगु फिल्म बन जाएगी।
ये हैं साल की टॉप 10 तेलुगु फिल्में
- पेद्दी- 244.27 करोड़ रुपये
- शंकर वारा प्रसाद हाउस- 218.47 करोड़ रुपये
- इरुमुडी- 190.44 करोड़ रुपये
- द राजासाब- 146.04 करोड़ रुपये
- द पैराडाइज़- 92.10 करोड़ रुपये (3 दिन)
- उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़ रुपये
- मां इंति बंगारम- 62 करोड़ रुपये
- अनगनगा ओका राजू: 53.9 करोड़ रुपये
- लेनिन: 49.31 करोड़ रुपये
- चेन्नई लव स्टोरी: 38.31 करोड़ रुपये









