Advertisement

सीएम हेल्पलाइन के केस समय पर हल करने की ताकीद, अगले महीने दो अभियान

उज्जैन। सोमवार को हुई टीएल बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने सीएम हेल्पलाइन के केसों को हर हाल में टाइमलाइन में सॉल्व करने के निर्देश दिए। अगले महीने दो अभियान चलेेंगे।

Advertisement

3- 4 अक्टूबर को गांव और वार्ड स्तर में लोकसेवा उपलब्ध कराने के मकसद से ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार होगा।अभियान 3 को ब्लॉक और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में चलेगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होने वाले अभियान में लोकसेवा प्रबंधन, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास वभाग खास तौर पर शामिल होंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर की तरफ से नोडल और सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी। इनका काम समन्वय का रहेगा।

2 से 10 अक्टूबर तक
सेवा मेरा योगदान: 2 से 10 अक्टूबर तक सेवा मेरा योगदान अभियान में अलग-अलग एक्टिविटी होंगी। 2 को पौधारोपण, 3 को योग एवं ध्यान सत्र, 4 को साइबर सुरक्षा जागरुकता, 5 को सड़क सुरक्षा जागरुकता, 6 को नशा मुक्त भारत जागरुकता, 8 को वोकल फॉर लोकल, वीर गाथा एवं सैनिक सम्मान, 9 को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरुकता और 10 अक्टूबर को अनाथालय एवं वृद्धाश्रम भ्रमण जैसी गतिविधियां की जाएंगी। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प का हिस्सा होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें