Popup Image
Advertisement

Paris Fashion Week 2026: ताज, ब्लैक गाउन और रॉयल अंदाज में छाईं ऐश्वर्या राय

पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। 28 सितंबर को पेरिस के प्लेस जोफ्रे में आयोजित L’Oréal Paris के ‘Le Défilé’ शो में ऐश्वर्या ने रैंप वॉक किया। एफिल टावर के सामने उनका रॉयल लुक देखकर वहां मौजूद लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। ऐश्वर्या ने इस मौके पर ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था, जिसके साथ क्रिस्टल से सजा केप और सिर पर खूबसूरत ताज उनके लुक को खास बना रहा था। उनका पूरा लुक काफी शाही और ग्लैमरस नजर आया।

Advertisement

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

ऐश्वर्या ने इस शो के लिए लग्जरी लेबल Yara Shoemaker के फॉल/विंटर 2026-27 कलेक्शन से कस्टम आउटफिट चुना। मिडनाइट ब्लैक वेलवेट गाउन में फिशटेल डिजाइन, डीप नेकलाइन और 3D फ्रिंज वर्क किया गया था। गाउन के साथ उन्होंने क्रिस्टल से सजा वेलवेट केप पहना। केप के बॉर्डर पर मोतियों और क्रिस्टल की डिटेलिंग थी, जिसने पूरे आउटफिट को और शानदार बना दिया। सिर पर लगा डायमंड स्टड क्राउन उनके रॉयल लुक का सबसे खास हिस्सा रहा।

Advertisement

बरगंडी बालों ने बदला पूरा लुक

इस बार ऐश्वर्या ने अपने बालों के साथ भी थोड़ा अलग एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने बरगंडी-रेड शेड के घुंघराले बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा था। वहीं विंग्ड आईलाइनर और बोल्ड रेड लिप्स ने उनके मेकअप को पूरा किया। ब्लैक गाउन, लाल होंठ और बरगंडी बालों का कॉम्बिनेशन उनके लुक को काफी ड्रामेटिक बना रहा था।

Advertisement

शो से पहले भी दिखा खास अंदाज

रैंप वॉक से पहले ऐश्वर्या के कई बिहाइंड द सीन्स मोमेंट्स भी देखने को मिले। L’Oréal की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर उन्होंने शो में शामिल कई इंटरनेशनल सितारों से मुलाकात की। ‘Bridgerton’ फेम एक्ट्रेस सिमोन एशली के साथ उनकी बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला। इसके अलावा ऐश्वर्या ने अपनी दोस्त और एक्ट्रेस ईवा लॉन्गोरिया से भी मुलाकात की।

कान्स के बाद पेरिस में भी बिखेरा जलवा

ऐश्वर्या राय का इस साल फैशन से जुड़ा यह पहला बड़ा लुक नहीं है। इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उनके अलग-अलग रेड कार्पेट लुक्स ने खूब ध्यान खींचा था। अब पेरिस फैशन वीक में ब्लैक वेलवेट गाउन और क्राउन वाले इस अंदाज ने एक बार फिर उन्हें फैशन चर्चा के केंद्र में ला दिया है। एफिल टावर के बैकग्राउंड में ऐश्वर्या का यह रॉयल अवतार सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें