Popup Image
Advertisement

स्कूली बच्चों की मौज! दशहरे पर 3 और दीपावली पर 5 दिन की छुट्टियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में दशहरे और दीपावली पर छुट्टियों के बीच स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा कराने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षक चिंतित हो रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार दशहरे पर 19 से 21 अक्टूबर तक तीन दिन और दीपावली पर 6 से 10 नवंबर तक पांच दिन स्कूल बंद रहेंगे। दूसरी ओर फरवरी-मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के पास सीमित समय बचा है। ऐसे में त्योहारों की छुट्टियों के साथ पढ़ाई और रिवीजन के बीच संतुलन बनाना विद्यार्थियों के लिए जरूरी होगा।

Advertisement

त्योहार विद्यार्थियों को परिवार के साथ समय बिताने और मानसिक राहत का अवसर देते हैं। लगातार कक्षाओं और परीक्षा की तैयारी के बीच छुट्टियां जरूरी भी हैं। आगामी परीक्षा से पहले तकरीबन 1 महीने के अवकाश रहेंगे, लेकिन बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए इन दिनों का उपयोग चुनौतीपूर्ण हो सकता है। विद्यार्थियों को जहां त्योहार मनाने की खुशी है, वहीं पाठ्यक्रम पूरा करने, कठिन विषयों की तैयारी और पुराने प्रश्नपत्र हल करने का दबाव भी बना हुआ है।

शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम और रिवीजन का संतुलन बनाना चुनौती

Advertisement

दशहरे-दीपावली के साथ हर महीने रविवार और अन्य त्योहारों की छुट्टियां भी रहती हैं। आगामी 4 महीनों में 25-30 दिन अलग-अलग अवकाश के रहेंगे। इनमें रविवार के साथ त्योहारों की छुट्टियां और स्थानीय अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में शिक्षकों के सामने निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को अभ्यास का पर्याप्त समय देने की चुनौती रहेगी।

शैक्षणिक दृष्टि से छुट्टियों को केवल पढ़ाई के दबाव में बिताना भी उचित नहीं है। विद्यार्थी समय का विभाजन कर त्योहारों का आनंद लेने के साथ रोजाना कुछ घंटे पढ़ाई और रिवीजन के लिए निकाल सकते हैं। वहीं स्कूलों में भी पाठ्यक्रम की स्थिति के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाने की जरूरत होगी, ताकि परीक्षाओं के नजदीक विद्यार्थियों पर एक साथ अतिरिक्त दबाव न पड़े।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें