Popup Image
Advertisement

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

11 जिलों के कलेक्टर बदले, ऋजु बाफना उज्जैन पदस्थ, भरत यादव जनसंपर्क सचिव

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मंगलवार रात प्रशासनिक फेरबदल किया गया। आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की और 11 जिलों में कलेक्टर बदल दिए गए। सुखवीर सिंह को सीएम का प्रमुख सचिव बनाया है। भरत यादव जनसंपर्क विभाग में सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन में एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है जबकि आईडीए के सीईओ परीक्षित झाड़े को शाजापुर कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

आदित्य सिंह को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है। नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को संचालक, एड्स नियंत्रण सोसाइटी और संचालक, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास बनाया गया है। उनकी जगह आशीष वशिष्ठ को नर्मदापुरम का कलेक्टर बनाया गया है। सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है। उनकी जगह मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ अंकित अस्थाना को सिंगरौली का कलेक्टर बनाया गया है।

Advertisement

जबलपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को कृषि विपणन बोर्ड का प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त मंडी बनाया गया है। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जबलपुर भेजा गया है। रायसेन में रोहित सिसोनिया नए कलेक्टर होंगे। सिसोनिया भागीरथपुरा कांड में इंदौर नगर निगम से हटाए गए थे। वह मंत्रालय में पदस्थ थे। भागीरथपुरा कांड की रिपोर्ट आने के बाद उनकी मुख्य धारा में वापसी हुई है। कुमार सत्यम को हरदा कलेक्टर बनाया गया है। यहां के कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को उपसचिव बनाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें