Popup Image
Advertisement

खंडवा में जल्द बनेगा एयरपोर्ट, CM मोहन यादव ने की घोषणा

ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Advertisement

किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान समारोह में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री, कहा- अपनी गायकी और अभिनय से आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं किशोर कुमार

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले को जल्द ही एयरपोर्ट की सौगात मिल सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किशोर कुमार की जन्मनगरी खंडवा में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है। इससे जिले के विकास को गति मिलने के साथ ही ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान समारोह में की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को आयोजित किशोर कुमार राष्ट्रीय सम्मान अलंकरण समारोह-2026 में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खंडवा में एयरपोर्ट बनाने की योजना का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वे सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए स्वयं खंडवा आएं, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका।

Advertisement

किशोर कुमार के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री ने महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी गायकी और अभिनय के दम पर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके गीतों में जीवन दर्शन झलकता है और उनका अनूठा अंदाज हमेशा याद किया जाएगा।

पर्यटन और धार्मिक यात्रा को मिलेगा बढ़ावा

खंडवा में एयरपोर्ट बनने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। इसका लाभ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मिल सकता है। साथ ही, पर्यटन गतिविधियों और जिले के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। हालांकि, एयरपोर्ट परियोजना की समयसीमा और निर्माण से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें