Popup Image
Advertisement

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर के दो दोस्त पकड़ाए

सोनीपत, एजेंसी। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है।

Advertisement

शमशीदा के मुताबिक, समीर और बोनी का नाम रेहान के साथ अगस्त 2026 में इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ तस्वीरें डालने के मामले में भी आया था। मां ने यह भी दावा किया कि किसी व्यक्ति ने रेहान को दो लाख रुपए कमाने का लालच दिया था। वह आदमी कौन है? इस सवाल पर मां ने कहा कि यह मुझे नहीं पता।

उधर, रेहान, नाबालिग आरोपी और मास्टरमाइंड अनिल पंडित के बाद इस फायरिंग केस में एक और कनेक्शन सामने आया है। रेहान और नाबालिग आरोपी सोनीपत के युवक अमन के संपर्क में थे। अमन पर अवैध हथियार सप्लाई करने का केस दर्ज है। अब पुलिस की जांच अमन तक भी पहुंच गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें