पैरा एशियन गेम्स में भारत को पांचवां गोल्ड दीप्ति ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

भारत के अब तक 23 मेडल
नागोया, एजेंसी। भारतीय एथलीट दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने 400 मीटर टी20 दौड़ की विमेंस कैटेगरी में यह मेडल अपने नाम किया। दीप्ति ने 56.36 सेकंड का समय निकालकर नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। यह नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में भारत का पांचवां गोल्ड है।
भारत ने अब तक कुल 23 मेडल जीत लिए हैं। इनमें से 4 गोल्ड एथलीट्स ने दिलाए। एक गोल्ड शूटिंग में आया। दीप्ति ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता है। उन्होंने 2022 में 56.59 सेकंड का समय लिया था। इस बार उन्होंने अपने समय में 0.23 सेकंड का सुधार किया। जापान की नीना कानो ने सिल्वर और अकारी काटो ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 23 साल की दीप्ति तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे 2 बार पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं। उन्होंने 2024 में गोल्ड मेडल जीता था।







