Popup Image
Advertisement

स्कूली तीन छात्रों को ट्रॉले ने 10 मीटर तक घसीटा, मौत, शव के टुकड़े बिखरे

पीथमपुर में दर्दनाक हादसा : टक्कर के बाद बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज पीथमपुर (धार)। पीथमपुर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई और उनकी मौसेरी बहन शामिल हैं। तीनों सेंट फ्रांसिस स्कूल से घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद बच्चों के शव क्षत-विक्षत हो गए। सड़क पर उनके स्कूल बैग, किताबें और जूते बिखर गए। बच्चों के परिजन का कहना है कि सुबह रॉयल टाउन कॉलोनी के करीब 500 परिवारों ने महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम किया था, जिससे स्कूल बस नहीं आई। इसी वजह से बच्चे बाइक से लौट रहे थे।

महेंद्रा ब्रिज के पास हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, उत्कर्ष आंगन कॉलोनी निवासी प्रियांश 9वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गुरुवार को स्कूल नहीं गया था, लेकिन दोपहर में छोटे भाई मोक्ष और मौसेरी बहन आरुषि को लेने गया था। मोक्ष 5वीं और आरुषि 7वीं में पढ़ती थी। हादसे में तीनों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बाइक और बच्चे करीब 10 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। बच्चों के स्कूल बैग से किताबें सड़क पर बिखर गईं। उनके जूते और बैग भी अलग-अलग जगह पड़े थे। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों की मौत हो चुकी थी।

Advertisement

बाइक की टक्कर से उछलकर महिला घसीटती गई, मौत
रायसेन। जिले के देवरी स्थित गोरखपुर बस स्टैंड पर हाईवे पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला नरसिंहपुर जिले के हथिनी गांव निवासी माया ठाकुर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल महिला की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें