Popup Image
Advertisement

JIO 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला IPO

1 गुना बोलियां मिलीं, 20% से ज्यादा का रिटर्न मिल सकता है

Advertisement

मुंबई। देश का सबसे बड़ा आईपीओ जियो प्लेटफॉम्र्स के सब्सक्रिप्शन का शुक्रवार को आखिरी दिन रहा। ये आईपीओ 21 गुना भरा है। संस्थागत निवेशकों का कोटा 67 गुना और रिटेल पोर्शन 2.7 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह 1 करोड़ एप्लिकेशन पार करने वाला दुनिया का पहला आईपीओ भी बन गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड वारी एनर्जीज के नाम था, जिसके आईपीओ को लगभग 97 लाख आवेदन मिले थे। आईपीओ पहले दिन यानी 21 अक्टूबर को ही 3.02 गुना भर गया था। 19.75 करोड़ शेयरों के बदले 59.68 करोड़ शेयरों की मांग आई थी। दूसरे दिन की शुरुआत में संस्थागत निवेशकों की भारी बिडिंग की वजह से यह आंकड़ा 3.50 गुना के पार पहुंच गया। जियो के एक शेयर की कीमत यानी

Advertisement

प्राइस बैंड 1,065 से 1,119 है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम 13,428 लगाने होंगे, जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1.87 लाख रुपए लगेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें