Advertisement

भारत में पैदा हुई मादा चीता ने 4 शावक जन्मे, कूनो उद्यान में अब कुल 53 चीते

अक्षरविश्व न्यूज श्योपुर। प्रोजेक्ट चीता के 4 साल पूरे होने के एक दिन बाद 18 सितंबर को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता केजीपी 12 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक खास और महत्वपूर्ण पल बताया। मंत्री ने कहा कि यह चीता संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे ‘चार साल, चार नए जीवन’ बताते हुए कहा कि यह भारत में चीता संरक्षण की बढ़ती सफलता और दृढ़ संकल्प का अच्छा प्रतीक है नए शावकों के जन्म के बाद अब कूनो में अब चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई हैं। जिनमें 37 भारत में जन्मे हैं।

Advertisement

कूनो में चीतों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद- केजीपी 12 का भारत में जन्म लेना और अब उसके शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता के लिए खास महत्व रखता है। इससे भारत में जन्मे चीतों के प्राकृतिक प्रजनन की प्रक्रिया बढऩे का संकेत मिला है। कूनो में चीतों की संख्या बढ़ाने और उनके लिए अनुकूल माहौल बनाने के प्रयासों के बीच चार नए शावकों का जन्म वन्यजीव प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है। पर्यावरण मंत्री ने इस मौके पर कूनो और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पूरे परिवार को बधाई दी। चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीता संरक्षण अभियान की उपलब्धियों में एक और खास अध्याय जुड़ गया है। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

4 माह पहले इसी मादा के 4 शावकों की मौत
12 मई 2026 को इसी मादा चीता, केजीपी 12 के चार शावकों की कूनो नेशनल पार्क में मौत हुई थी। शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को हुआ था। वे करीब एक महीने के थे। टीम ने उन्हें 11 मई की शाम आखिरी बार जीवित देखा था। वन विभाग के मुताबिक शावकों के शव आंशिक रूप से खाए हुए मिले थे। विभाग ने किसी जंगली जानवर के शिकार की आशंका जताई गई थी। हालांकि मादा पुरी तरह सुरक्षित थी।

Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे मध्यप्रदेश के साथ ही प्रोजेक्ट चीता की सफलता और चीता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कूनो नेशनल पार्क की टीम और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को इस सुखद अवसर पर बधाई दी। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चार वर्ष पहले शुरू हुआ प्रोजेक्ट चीता लगातार आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें