Advertisement

खड़े हनुमान मंदिर पर आज शाम को होगी महाआरती

उज्जैन। मंदिर भवन गिराने के बाद छतरी चौक स्थित खड़े हनुमान जी की प्रतिमा टेंट में ही विराजित है। मंगलवार शाम को यहां महाआरती होगी। जूना अखाड़े के संत शैैलशानंद गिरीजी महाराज भी दर्शन करेंगे। शनिवार को दर्शन के लिए पहुंचे संत शेखरजी महाराज ने मंदिर के लिए 4 बाय 4 का स्थान देने का अनुरोध किया था।

Advertisement

मंदिर की प्रतिमा विस्थापित करने के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार रात को नगर निगम ने यह काम बंद कर दिया था और चर्चा थी कि अब राजसी सवारी निकलने के बाद ही प्रतिमा विस्थापित करेंगे। मंदिर काफी पुराना है। इंदौर से आई पुरातत्व विभाग की टीम ने भी जांच के लिए मिट्टी और पत्थर के नमूने लिए हैं।

अभी तो कोई तैयारी नहीं है: क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया मूर्ति विस्थापित करने के लिए अभी कोई काम नहीं चल रहा है। नगर निगम के अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया मंदिर की प्रतिमा काफी पुरानी है। विस्थापित करते समय प्रतिमा को नुकसान न पहुंचे इसका ध्यान रखना आवश्यक है। जांच के लिए पुरातत्व विभाग ने सेंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्यवाही तय की जाएगी।

Advertisement

करणीसेना अध्यक्ष ने भी दर्शन की इच्छा जताई: खड़े हनुमानजी की प्रतिमा को विस्थापित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। करणी सेना के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने भी उज्जैन पहुंचकर खड़े हनुमानजी के दर्शन की इच्छा जताई है। उधर कथा वाचक संत पौंड्रिकजी महाराज ने भी कथा के दौरान खड़े हनुमानजी का उल्लेख करते हुए यहां के घटनाक्रम का जिक्र किया था। उन्होंने प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित रखने की इच्छा जताई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें