Advertisement

मानव शृंखला बनाकर दिया संदेश नशे से दूरी है जरूरी

बच्चें को समझाया-नशे की लत किस तरह बर्बाद कर सकती है परिवार

Advertisement

ऑपरेशन नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 में पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिलाया नशा मुक्ति का संकल्प

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विशेष अभियान ऑपरेशन नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के अंतर्गत जिला पुलिस ने ज्ञान सागर ग्लोबल एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम किया। जिसमें विद्यार्थियों को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रखने के प्रति जागरुक किया और संकल्प दिलाया।

Advertisement

एडिशनल एसपी (ग्रामीण) करणदीप सिंह के साथ उपनिरीक्षक श्रेया विश्वकर्मा और जिला पुलिस की आईटी सेल की टीम ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। बच्चों को नशीले पदार्थों, उनके सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले गंभीर प्रभावों तथा इसके कारण पूरे परिवार व समाज की होने वाली परेशानी की जानकारी दी गई।

शराब, सिंथेटिक ड्रग्स और ई-सिगरेट के खतरे बताए
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में युवाओं को विभिन्न भ्रामक माध्यमों से नशे की ओर आकर्षित करने की कोशिशें की जाती हैं, जिनसे सजग रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने शराब, गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर, सिंथेटिक ड्रग्स, तंबाकू, गुटखा और आज के युवाओं में तेजी से बढ़ रहे ई-सिगरेट के चलन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक नुकसानों कीजानकारी दी। पुलिस टीम ने बच्चों को सचेत किया कि नशे की एक छोटी सी लत कैसे उनके सुनहरे भविष्य, करियर, शिक्षा और पारिवारिक रिश्तों को पूरी तरह तबाह कर सकती है।

Advertisement

नशा पीडि़त या कारोबारी की सूचना पुलिस को दें
संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत से पीडि़त है या कोई अवैध रूप से नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

विद्यार्थियों ने मानव शृंखला में बुलंद किया गया नारा
अंतिम चरण में पुलिस अधिकारियों ने स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई। इसके बाद स्कूल परिसर में विद्यार्थियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई। हाथों में हाथ थामे बच्चों ने नशा मुक्त समाज और सशक्त युवा शक्ति के नारे बुलंद कर आमजन को नशे के खिलाफ एकजुट होने का एक बेहद प्रभावी संदेश दिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें