Advertisement

सड़क किनारे खड़े युवकों के लिए काल बनकर आई तेज रफ्तार बस

आंखों के सामने ही तड़पते हुए दम तोड़ दिया दोनों ने

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। उकावता चौकी क्षेत्र में गिरी पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े दो युवकों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। दोनों ने मौके पर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इनके साथ इनका तीसरा साथी भी था जो बाइक खड़ी कर किसी काम के लिए थोड़ा दूर चला गया जिसकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के ग्राम नवादा से तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। वे अपने साथी अखिलेश को उसके गांव छोडऩे जा रहे थे। रास्ते में बाइक चला रहे जितेंद्र ने पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोकी और थोड़ा दूर चला गया। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अखिलेश और कैलाश सड़क किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। तभी कुछ देर बाद सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े अखिलेश (28) और कैलाश (50) को खतरनाक टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही जान चली गई। वारदात के बाद बस चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

अस्पताल पहुंचाए दोनों के शव, तलाश में जुटी पुलिस
घटना की खबर मिलते ही उकावता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार अज्ञात बस व उसके चालक की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी और दोनो दोस्त सड़क किनारे खड़े हुए थे और इनकी कोई गलती नहीं थी।

पुलिस के लिए चुनौती है वह बस
उकावता चौकी पुलिस के लिए काल बन कर आई वह बस चुनौती देकर गई है। बस चालक में इतनी इंसानियत नहीं थी कि वह हादसे के बाद बस रोकता और देखता कि जिन्हें रौंदा है वह जिंदा हैं या उनके प्राण पखेरू उड़ गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बस वाले के लिए यह एक हादसा है कि लेकिन जिनके घर मातम हुआ है उनके बारे में कौन सोचेगा। पुलिस को हाथ पर हाथ रख कर बैठने या बला टालने के बजाए उस इंसानियत के दुश्मन बस चालक को ढूंढ कर कड़ी सजा दिलाना चाहिए। अब देखना है कि पुलिस बस का पता कब लगाती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें