Advertisement

शेयर मार्केट में फायदे का लालच देकर महिला से 25 हजार रुपए की ठगी, युवक पकड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। शेयर मार्केट में फायदे का लालच देकर उज्जैन की महिला को 25 लाख की धोखाधड़ी करने वाले भोपाल के युवक को राज्य साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़ाए युवक ने महिला को वॉट्सएप ग्रुप से जोड़ा और फिर फर्जी लोगों के माध्यम से शेयर मार्केट में मिलने वाले फायदे के पोस्ट साझा कर जाल में फंसाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, महिला बाफना पार्क कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी कि शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने के संबंध में वॉट्सऐप मैसेज मिला था। उस मैसेज पर शेयर मार्केट की चर्चा करने पर हर दिन टिप्स देने और उन टिप्स पर अत्यधिक लाभ कमाने और आईपीओ आसानी से मिलने का विश्वास दिलाया गया।

इस दौरान ग्रुप पर कई लोग अपने मुनाफे भी साझा करते रहे जिससे महिला को यकीन हो गया कि यहां निवेश करने से लाभ मिलेगा। इसके बाद महिला ने विश्वास कर ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में जून-जुलाई 2024 के मध्य लगभग 25 लाख रुपए जमा करवा दिए।

Advertisement

जब निवेश की गई राशि बढ़ गई तब उसे निकालने पर राशि विड्रॉल नहीं हुई। बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की और भोपाल के अशोकनगर निवासी आरोपी जावेद कुरैशी पिता मोहम्मद जलील कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review