Advertisement

पत्नी को लेने ससुराल गए युवक ने जहर खाया

उज्जैन। नाराज पत्नी को मनाने ससुराल गए युवक ने जहर खाकर जान दे दी। बुधवार को नागदा का राहुल पिता मांगीलाल (35 अपनी पत्नी को लेने ससुराल छापरीखेड़ा ्रग्राम जैथल के पास गया था। पत्नी नाराज होकर चार महीने से ससुराल में ही थी। बात नहीं बनी तो राहुल ने छापरीखेड़ा में ही जहर खा लिया। परिजनों को सूचना मिली तो उसे लेकर चरक अस्पताल आए। जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। राहुल के दो बच्चे भी हैं और वो मजदूरी करता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंगोरिया में युवक ने जहर खाकर जान दी
उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मकड़ावन में जहर खाने से बुधवार रात को युवक की मौत हो गई। मृतक गोवर्धन पिता तेजूलाल परिहार (18) है। गांव में वह अपनी मां व संयुक्त परिवार में रहता था। दो भाई दूसरे शहरों में रहते हैं। घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review