Advertisement

ई-रिक्शा की एसयूवी से भिड़ंत, एक युवक घायल

उज्जैन। चिंतामन से सवारी को छोडक़र आ रहे ई-रिक्शा की मुल्लापुरा ब्रिज पर एसयूवी से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां सिर में २० टांके लगाए गए और पैर भी टूट गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घायल का नाम अनिल पिता शिवनारायण परमार (३६) निवासी तिलकेश्वर है। परिजनों ने बताया कि अनिल ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार रात १०.३० से ११ बजे के बीच वह सवारी को चिंतामन छोडऩे गया था। वहां से वापस लौट रहा था कि मुल्लापुरा ब्रिज पर सामने से तेज गति से आ रही एसयूपी क्रमांक एमपी ०९ सीएल ०१२० से भिड़ंत हो गई जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और एक पैर भी टूट गया।

दुर्घटना में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घायल अनिल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया जहां सिर में गंभीर चोट के चलते सिर में २० टांके लगाने पड़े और पैर टूटने के कारण प्लास्टर चढ़ाया गया है। परिजनों का कहना है कि एसयूवी में १४-१५ साल के बच्चे बैठे थे जो स्पीड में गाड़ी दौड़ा रहे थे। फिलहाल घायल का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review