Advertisement

शादी की पत्रिका बांटकर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा

19 को होना थी शादी, नीट की परीक्षा देने आया दोस्त भी हादसे में हुआ घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अपनी शादी की पत्रिका देकर दोस्त के साथ बाइक से जा रहे युवक को हरसोदन फंटा मक्सीरोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मृत्यु हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

संतोष पिता गंगाराम 24 वर्ष निवासी मोल्टा केवड़ी शाजापुर उज्जैन में मौसी के लड़के सूरज के साथ नाकोड़ा धाम कालोनी में रहकर इलेक्ट्रिक का काम करता था। उसकी 19 अप्रैल को शादी होने वाली थी। उसी की पत्रिका बांटने शाजापुर से दोस्त गोतम के साथ उज्जैन आया था। गौतम को उज्जैन के कॉलेज में नीट की परीक्षा देना थी।

Advertisement

संतोष पत्रिका बांटने और गौतम परीक्षा देने के बाद रात करीब 8 बजे बाइक से वापस लौट रहे थे तभी हरसोदन फंटा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोष की मृत्यु हो गई जबकि गौतम गंभीर घायल हुआ जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

शादी वाले घर में छाया दुख

Advertisement

सूरज ने बताया कि संतोष के पिता किसान हैं और उसके शाजापुर स्थित घर में परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। संतोष की दुर्घटना में मृत्यु की खबर मिलने के बाद शादी वाले घर में दुख छा गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें