शराब के रुपए नहीं देने पर युवक को चाकू मारे

शंकरपुर में भी हुई हस्तावसूली की वारदात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शराब के रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट की। दोनों वारदातों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
चिंतामन थाना पुलिस ने बताया कि गोंदिया निवासी 33 वर्षीय पूनमचंद पिता लालसिंह मकवाना घर के बाहर खड़ा था तभी उसके पास गोंदिया निवासी नंदकिशोर पिता भेरूसिंह पहुंचा व शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। पूनम ने रुपए देने से इंकार किया तो बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने नंदकिशोर को हिरासत में लिया है। इसी प्रकार शंकरपुर निवासी गौतम पिता कैलाश को शंकरपुर चौराहा पर शंकर, विजय, दुलेसिंह और रवि ने रोका व शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर चारों ने उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पंवासा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।









