Popup Image
Advertisement

AAP के उम्मीदवार कुलदीप कुमार होंगे चंडीगढ़ के नये मेयर

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बड़ा फैसला सुनाते हुए आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार को विजेता घोषित कर दिया है. कुलदीप कुमार ने ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

Advertisement

महापौर पद के लिए 30 जनवरी को हुए चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर ने AAP-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हराया था. सोनकर को 16 वोट मिले थे. वहीं मनोज कुमार के हिस्से में 12 वोट आए. पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने 8 वोट को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बाद कुलदीप कुमार फफक-फफक कर रोने लगे.

AAP पार्षद कुलदीप कुमार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया. हालांकि यहां अंतरिम राहत नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. उनकी याचिका पर पहली बार 7 फरवरी को सुनवाई हुई. इस दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने वीडियो देखने के बाद तीखी टिप्पणी की.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट में फिर 19 फरवरी को सुनवाई हुई. इस दौरान अनिल मसीह भी कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान चंद्रचूड़ ने तीखे सवाल किए. इसके बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम को निरस्त करदिया.

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि कुलदीप कुमार को मिले 8 वोट गलत तरीके से अमान्य करार दिए गए थे. पीठासीन अधिकारी रहे अनिल मसीह को उनके आचरण के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. मसीह को 3 हफ्ते में जवाब देना होगा.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें