CM आतिशी कालकाजी से और केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे

AAP की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी
Advertisement
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. जल्द ही चुनाव आयोग केंद्र शासित प्रदेश में तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने आज अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है.
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव लड़ेंगे. इसी तर्ज पर कालकाजी से मौजूदा सीएम आतिशी मैदान में हैं. आज कुल 38 विधानसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के नाम का ऐलान AAP ने कर दिया है. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.
Advertisement
आप ने सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिया है। पहली लिस्ट में 11, दूसरी लिस्ट में 20, तीसरी लिस्ट में एक कैंडीडेट का नाम था।
Advertisement









