Advertisement

अभिषेक शर्मा पहली बार नंबर-1 टी-20 बैटर बने

बुधवार को जारी वीकली ICC रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा में टी-20 के नंबर-1 बैटर बन गए हैं। वे विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बैटर बने हैं।अभिषेक शर्मा के 829 अंक हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते एक भी टी-20 नहीं खेला है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वां टी-20 मैच नहीं खेले थे, इससे उनके अंक गिरकर 814 हो गए। इससे अभिषेक नंबर-1 पोजिशन पर आ गए और हेड दूसरे पर खिसक गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में चोट के बावजूद फिफ्टी बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 776 अंक के साथ ICC टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में आठवें से सातवें स्थान पर आ गए हैं। इंग्लिश बैटर जो रूट इस लिस्ट में टॉप पर कायम हैं।टेस्ट बॉलर्स की लिस्ट में टॉप-10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इधर रवींद्र जडेजा लगातार 177 हफ्तों से नंबर-1 ऑलराउंडर बने हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review