Advertisement

देवास रोड पर हादसा… डंपर की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बच्चे गंभीर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देवास रोड स्थित नागझिरी के समीप रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त लालपुर निवासी अर्जुन आवलिया (30) के रूप में हुई है। अर्जुन अपनी पत्नी ममता और 8 वर्षीय बेटी माही और 4 साल के बेटे ऋषभ के साथ बाइक से ग्राम शिप्रा स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान नागझिरी के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई और ममता व दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अनियंत्रित होकर मारी टक्कर
लोगों का कहना था कि डंपर तेज रफ्तार से आ रहा था और अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Write a review