Advertisement

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: टेंपो-ट्रेवलर नदी में गिरा, एक ही परिवार 17 लोग थे सवार

रुद्रप्रयाग जनपद में आज गुरुवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों का एक टेंपो-ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। 17 लोग एक परिवार के थे।

Advertisement

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 17 लोग इस वाहन चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। जबकि दस लोग लापता है।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त तीन लोग वाहन से बाहर छिटककर गिर गए, जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें