Advertisement

शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे

झंडा हाईटेंशन लाइन से टकराया,

Advertisement

14 से ज्यादा बच्चे झुलसे, 1 की हालत गंभीर

कोटा। राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां शिव बारात के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे झुलस गए। बच्चों को सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisement

हादसा कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब हुआ।  शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद एकाएक अफरा-तफरी मच गई। जिसे जो मिला, उसे अस्पताल लेकर दौड़ा। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है।

हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में कई बच्चे अकेले ही पहुंचे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मोहल्ले के लोग बच्चों को गोद में लेकर हॉस्पिटल की तरफ भागे। इस बीच घायल बच्चों के परिजन को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने आयोजकों की पिटाई कर दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें