Advertisement

कल आएंगे आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जैन समाज कराएगा गुरु का मंगल प्रवेश

उज्जैन। पट्टाचार्य पद ग्रहण करने के बाद आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का पहला विहार इंदौर से तपोभूमि एवं उज्जैन की ओर हुआ। जिसमें आचार्य श्री संघ के साथ 40 दिगंबर जैन संतों की मंगल अगवानी प्रथम बार तपोभूमि उज्जैन पर होगी। अनिल गंगवाल ने बताया कि पूज्य गुरुभगवंत आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का समवशरण मंदिर से उज्जैन की ओर विहार प्रारंभ हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

शुक्रवार को टोल नाके फार्म हाउस से सुबह विहार तपोभूमि व उज्जैन के लिए प्रारंभ होगा। जिसमें पूरे संघ के आहार व अतिथि की व्यवस्था भी रास्ते में ही होगी। 10 मई को आचार्य श्री संघ 40 पिच्छि के साथ श्री महावीर तपोभूमि पहुंचेंगे। जहां उनकी भगवानी प्रात: 7:30 बजे होगी। तत्पश्चात आचार्य श्री के प्रवचन, संपूर्ण संघ की आहार चरिया आदि संपूर्ण दिन के कार्यक्रम वहीं पर होंगे आचार्य श्री के संघ की व्यवस्था व अतिथि व्यवस्था का सौभाग्य तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर मुनिराज के आशीर्वाद से सम्पूर्ण तपोभूमि परिवार को प्राप्त हुआ है।
आचार्य श्री संघ का भव्य मंगल प्रवेश उज्जैन की ओर होगा: पट्टाचार्य भगवान का ससंघ मंगल प्रवेश 11 मई को सिंधी कालोनी चौराहे पर प्रात: 6:30 बजे होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य श्री से तपोभूमि एवं उज्जैन आने का निवेदन भी किया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें