Advertisement

कार्रवाई: कार से ले जा रहा था अवैध शराब, पुलिस ने धरदबोचा

उज्जैन। माधवनगर पुलिस ने विक्रमनगर ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब के साथ मोबाइल और कार जब्त की है। दरअसल, माधवनगर पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर विक्रमनगर ब्रिज के नीचे से ग्रे कलर की कार से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को कार में एक शख्स बैठा मिला। पूछने पर उसने अपना नाम अर्जुन पिता चंपालाल बलाई निवासी गणेशनगर बताया। तलाशी लेने पर कार से अंग्रेजी शराब की तीन पेटी, अंग्रेजी शराब की दो बोतल और देशी प्लेन शराब के 150  क्वार्टर मिले जिसे जब्त किया गया। इसके अलावा मोबाइल और कार भी जब्त की गई। जब्त किए कुल मश्रुका की कीमत 2.12 लाख रुपए है।

 

Advertisement

पर्स उड़ाकर चलती गाड़ी से कूदा बदमाश
उज्जैन। महाराष्ट्र के ठाणे से भगवान महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे परिवार की महिला के साथ मंगलवार को पर्स छीनने की घटना हुई है। पीडि़त महिला संगीता पति सोहन वर्मा (42) परिवार के साथ 20 जून को उज्जैन आई थीं। 23 जून मुंबई लौटने के लिए पूरा परिवार रेलवे स्टेशन पहुंचा और बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में सवार हुआ। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हुई बोगी में पहले से घात लगाए बैठा बदमाश संगीता का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर स्टेशन से भाग निकला, तुरंत ट्रेन रोककर पीडि़ता ने जीआरपी में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें