एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

रात 12.30 बजे नानाखेड़ा से घर लौट रहा था युवक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। देर रात एक्टिवा से घर लौट रहे युवक का वाहन रोड़ डिवाइडर से टकराया। उसे राहगिर ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया।
गदापुलिया बेगमपुरा में रहने वाला 23 वर्षीय विवेक राठौर पिता राजकुमार राठौर किराए पर होटल संचालित करता था। वह किसी काम से नानाखेड़ा गया और रात करीब 12.30 बजे अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था तभी उसका वाहन इम्पीरियल होटल के सामने रोड डिवाइडर से टकरा गया।
उसे विशाल नामक युवक ने चरक अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान विवेक की मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि दोस्त भावेश ने विवेक के मोबाइल पर कॉल किया जिसे विशाल ने रिसीव किया और कहा कि चरक अस्पताल आ जाओ। अस्पताल पहुंचे तो पता चला विवेक की मृत्यु हो चुकी है।
बाइक फिसलने से एक की मौत, एक घायल
इधर चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मोहन बड़ोदिया निवासी शंकरलाल पिता दुलेसिंह अपने दोस्त के साथ बाइक से सुरासा रोड से गुजर रहा था उसी दौरान बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शंकरलाल की मृत्यु हो गई। उसके भाई बालूसिंह ने बताया कि शंकर 2-3 वर्षों से घर नहीं आया था। वह उज्जैन में ही रहता था और पत्नी को भी छोड़ दिया था। उसकी दुर्घटना में मृत्यु की सूचना पुलिस ने दी है।










