एक्टिवा सवार भाई-बहनों को इंदौर रोड पर कार ने टक्कर मारी, 4 लोग घायल

उज्जैन। त्रिवेणी स्थित नवग्रह शनि मंदिर के दर्शन करने जा रहे एक्टिवा सवार भाई-बहनों को इंदौर रोड पर तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जानकारी के मुताबिक बबीता पिता चंद्रलाल पंवार (56) निवासी शाजापुर, भाई बाबूलाल पंवार (58), बहन श्यामाबाई (60) और उनकी 11 वर्षीय नातिन सांईश्री उर्फ चीनू पिता दिलीप कुशवाह दर्शन के लिए उज्जैन आए थे।

सोमवार को चारों एक्टिवा से त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर दर्शन करने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे चारों घायल हो गए जिन्हें ग्रामीणों ने समीप के निजी अस्पताल भिजवाया लेकिन परिजनों के नहीं आने तक उनका इलाज शुरू नहीं हो सका। शाम करीब ५ बजे उज्जैन में ही रहने वाली उनकी भतीजी टीना राठौर सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।









