Advertisement

अभिनेत्री जया प्रदा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिनेत्री जयाप्रदा आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने नंदी हॉल से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया, उसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामना भी कहीं। एक्ट्रेस ने मंदिर के गर्भगृह की चौखट से भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

 

Advertisement

नंदी हॉल में भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। मीडिया से बातचीत करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘आज गुरूपूर्णिमा का बड़ा पर्व है और मैं महाकाल के दर्शन को आई हूं। इस पवित्र मंदिर में आने के बाद सब कुछ शुभ होता है। मुझे आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें