Advertisement

एडवाइजरी कंपनी कर्मचारी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

इंदौर के तेजाजी नगर में एडवाइजरी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की हादसे में मौत हो गई। घर लौटते समय उसे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वह अपने माता-पिता इकलौता बेटा था।

Advertisement

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना नायता मुंडला की है। यहां पर अनुराग (24) पुत्र दिलीप जादौन निवासी असरावद खुर्द को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायल अनुराग को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। यहां पर उसकी मौत हो गई।

करीब एक घंटे तक अनुराग अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने अनुराग के मामा राजेन्द्र सिंह सिसौदिया को कॉल किया। उन्होंने अनुराग के नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद परिवार अस्पताल पहुंचा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें