Advertisement

68 साल बाद वैष्णव अखाड़े के हाथी पर विराजेंगे मन-महेश

3 महावत सहित 5 लोगों की टीम रहेगी तैनात

Advertisement

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी में 68 साल (1958 )बाद वैष्णव अखाड़े के हाथी(मादा) पर भगवान मनमहेश स्वरूप में विराजेंगे। तीन महावत सहित पांच लोगों की टीम हाथी के साथ तैनात रहेगी। 10 साल बाद श्यामू हाथी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण सवारी से बाहर रहेगा।

दरअसल, श्यामू के पैर में परेशानी है और उसे चलने में दिक्कत होती है। भीड़ में होने पर हादसा हो सकता है, ऐसे में उसे अनफिट माना गया है। चूंकि श्री महाकालेश्वर की दूसरी सवारी में मनमहेश हाथी पर सवार होते हैं, ऐसे में श्यामू के बजाय दूसरे हाथी के तौर पर सुमा का चयन किया गया है। वह अंकपात मार्ग स्थित निर्मोही अखाड़े की है। ३ साल पहले उसे तमिलनाडु के एक श्रद्धालु ने दान दिया था। इस अखाड़े के पास दो और हाथी वशीला और राजलक्ष्मी भी हैं।

Advertisement

सुमा के साथ महावत वीरेंद्र गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, सहायक महावत किशन गोस्वामी, हेमंत बैरागी और चंदराम गोस्वामी रहेंगे। वीरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि रविवार को सुमा को सवारी मार्ग का भ्रमण कराया गया। सोमवार की सुबह डॉक्टर अरविंद मेथनिया और डॉ. सतीश शर्मा ने मेडिकल चैकअप किया। वीरेंद्र ने बताया कि 68 साल पहले तक वैष्णव अखाड़े का हाथी ही सवारी में जाता था। फिर यह सिलसिला थम गया। अब एक बार फिर वैष्णव अखाड़े को यह जिम्मेदारी मिली है। हमने महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से प्रति सवारी ३१ हजार रुपए मांगे हैं, क्योंकि हाथी के खाने-पीने का खर्च बहुत ज्यादा है।

जानिए सुमा के बारे में

Advertisement

उम्र – 67 साल

कहां से लाए- तमिलनाडु

भोजन- 50 किलो फल, 50 गड्ढी हरा चारा, 5 क्विंटल गन्ना, 10 किलो गुड़, 10 किलो आटा। सर्दियों के मौसम में बाजरे का आटा दिया जाता है।

शक्तिपथ के भक्ति वाले माहौल के बीच फिल्मी गीतों की गूंज

गायक-कंपोजर बी.प्राक ने दी प्रस्तुति

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक के शक्तिपथ पर भक्ति वाले माहौल के बीच बीती रात फिल्मी गीतों की गूंज रही। गायक-कंपोजर बी. प्राक को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे। सावन के धार्मिक वातावरण में प्राक ने भक्ति गीतों से ज्यादा ब्रेकअप गीतों की प्रस्तुति दी।

दरअसल, प्राक शिवतत्व श्रावण कला उत्सव में प्रस्तुति देने आए थे। करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में प्राक ने दो धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। यह मेरे महाकाल प्यारे …….और मेरी राधारानी …… थे। शेष समय में उन्होंने फिल्मी या खुद के कंपोज किए गीतों की प्रस्तुति दी। इनमें दिल तोड़ के हंसती हो मेरा, मैं चाहूं तुझको मेरी जा बेपनाह, जैसे गीत शामिल थे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल अतिथि थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें