Advertisement

ठेकेदारों से प्रताड़ित होकर वेयर हाउस मैनेजर ने कमरे में सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली

पत्नी को फोन पर दी सूचना, वीडियो में बोले…सुसाइड नोट पलंग पर रखा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शासकीय वेयर हाउस के मैनेजर को ठेकेदारों ने गलत मामले में फंसाने की बात कहकर इस कदर प्रताड़ित किया कि उन्होंने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद उन्होंने पत्नी को फोन पर सूचना दी। अस्पताल में सहकर्मियों ने उनका वीडियो बनाया जिसमें वह कह रहे हैं कि मैंने सुसाइड नोट में सबकुछ लिख दिया है जो पलंग पर रखा है। माधव नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

अलखनंदा नगर निवासी 56 वर्षीय रामदास पिता देवीदयाल शर्मा शासकीय वेयर हाउस आलोट में पदस्थ थे। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 5 बजे कमरे में जहर खा लिया। इसकी सूचना पत्नी अलका शर्मा को फोन पर दी। स्टाफ के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वे उन्हें रतलाम शासकीय अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें उज्जैन रैफर किया गया। यहां प्राइवेट अस्पताल में शाम 7.25 बजे रामदास की मौत हो गई। उनके बेटे वैभव ने बताया कि पिता ने आलोट के लोकल ठेकेदारों से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है।

Advertisement

खराब माल मिलाकर बना रहे थे दबाव

वैभव ने बताया कि ठेकेदारों ने वेयर हाउस में रखे अच्छे माल को बदलकर खराब माल रख दिया था। इसकी जिम्मेदारी वह पिता पर डाल रहे थे और उन पर जांच का दबाव भी बना रहे थे। काफी दिनों से पिता परेशान थे। शुक्रवार को ही वे उज्जैन से आलोट गए थे। उसने बताया कि पिता आलोट वेयर हाउस के पास ही किराए का कमरा लेकर रहते थे और अवकाश के दिनों में उज्जैन आते थे।

Advertisement

पत्नी ग्वालियर गई थीं, बेटा इंदौर में पढ़ाई कर रहा

रामदास शर्मा के परिजन ने बताया कि उनका बेटा वैभव इंदौर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है और वहीं रहता है। पत्नी अलका व बेटी ग्वालियर गए हुए थे। इस कारण रामदास शुक्रवार को ही आलोट अपने कमरे पर चले गए थे। उनके द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट रतलाम पुलिस ने जब्त कर लिया है। कमरे को पुलिस ने सील किया है। वह अकोड़ा (भिंड) के मूल निवासी थे।

Related Articles