Advertisement

दीपावली के बाद प्रत्येक भक्त को मिलेगा बाबा महाकाल का प्रसाद

कमी हुई तो प्रसाद की व्यवस्था पंडे-पुजारी करेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। दीपावली तक इंतजार कीजिए। बाद में कोई भी भक्त बगैर प्रसाद के नहीं जाएगा। प्रसाद रूपी बाबा का आशीर्वाद सभी को मिलेगा। कोरोना काल के पहले यह व्यवस्था बनाई गई थी। बाद में बंद हो गई।

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा का कहना है कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक भक्त की यह कामना होती है कि उसे बाबा का प्रसाद मिले। भक्तों द्वारा जो प्रसाद बाबा को अर्पित किया जाता है वह पुजारी ले जाते हैं।

Advertisement

अब ऐसा नहीं होगा। पिछले दिनों प्रबंध समिति की बैठक में यह मुद्दा उठा था। सर्वानुमति से प्रस्ताव पारित हुआ। निर्णय लिया गया कि जो प्रसाद बाबा को अर्पित होगा वह भक्तों में बांट दिया जाएगा। यदि कमी पड़ती है तो चिरोंजी दाने की व्यवस्था पंडे-पुजारी करेंगे। निर्गम द्वार पर एक व्यक्ति तैनात रहेगा जो तिलक लगा कर प्रसाद देगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें