Advertisement

खाना खाकर दोस्त के साथ टहल रहा था युवक एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर, लगाने पड़े टांके

दोस्त ने दौड़ लगाई लेकिन भाग निकला एक्टिवा सवार, घायल युवक के सिर और होंठ पर लगाने पड़े टांके, हाथ और पैर में भी चोट, सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। खाना खाकर अपने दोस्त के साथ टहल रहे युवक को सेठीनगर के समीप एक्टिवा सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद युवक बेसुध होकर रोड पर ही गिर गया। उसके दोस्त ने एक्टिवा सवार को पकडऩे के लिए दौड़ लगाई लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद उसे वहीं एक निजी अस्पताल में ले गए जहां सिर और होंठ पर टांके लगाने पड़े। इसके अलावा हाथ और पैर में भी चोट आई है। घटना का 1 मिनट 35 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

दरअसल, घटना 19 मार्च की है। मक्सी रोड स्थित किशनपुरा का रहने वाला 19 वर्षीय हर्ष पिता स्व. आशीष जाटवा अपने दोस्त कृष्णा यादव निवासी गणेशपुरा के साथ रात करीब 10 बजे खाना खाकर टहल रहे थे। जैसे ही वह श्रीजी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे तभी लक्ष्मीनगर चौराहे की ओर से ब्लैक एक्टिवा पर सवार शख्स ने तेजी से वाहन चलाते हुए हर्ष को पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे हर्ष बेसुध होकर वहीं गिर गया और खून बहने लगा।

Advertisement

इसके बाद कृष्णा यादव ने एक्टिवा सवार को पकडऩे के लिए दौड़ भी लगाई लेकिन वह घासमंडी चौराहे की ओर भाग निकला। इसके बाद कृष्णा दोस्त हर्ष को लेकर श्रीजी अस्पताल पहुंचा जहां उसके सिर और होंठ पर अधिक चोट आने के कारण तीन-तीन टांक लगाने पड़े और हाथ-पैर में भी चोट आई है। इसके बाद कृष्णा यादव घायल हर्ष की मां संगीता जाटवा के साथ माधवनगर थाने पहुंचा और अज्ञात एक्टिवा सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

फुटेज में दिखा घटनाक्रम
घटना का १ मिनट 35 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें टक्कर मारने का पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। यह फुटेज श्रीजी हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का है। हालांकि, सडक़ से दूर होने के कारण एक्टिवा का नंबर दिखाई नहीं दे रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review