Advertisement

घर पहुंचकर युवक बोला मैंने सल्फास खा लिया…

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा

Advertisement

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बान्याखेड़ी में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बीती शाम सल्फास खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।

मृतक का नाम राहुल पिता राजाराम परिहार (२५) निवासी बान्याखेड़ी, गंभीर डेम के समीप, इंगोरिया है। वह मजदूरी करता था और अविवाहित था। उसके चचेरे भाई इंदर सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब ४ बजे राहुल सल्फास खाकर घर पहुंचा और घरवालों से कहा कि मैंने सल्फास खा लिया है। तबीयत बिगडऩे पर परिजन तत्काल उसे लेकर उज्जैन के निजी अस्पताल पहुंचे जहां शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

बिलखते रहे पिता और भाई राहुल की मौत से परिवार सदमे में है। पीएम रूम के बाहर उसके बुजुर्ग पिता और भाई बिलखते रहे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि राहुल अब उनके बीच नहीं रहा। परिजनों ने बताया कि उसने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं है।

घर में फांसी लगाई

Advertisement

उज्जैन। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती के पूर्व सह प्रभारी गौरव शर्मा ने सोमवार अलसुबह अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें