Advertisement

एक लाख 40 रुपए हजार खर्च कर दुल्हन लाया, अगले ही दिन नदारद

नानाखेड़ा थाने पर पहुंचा मामला, पुलिस ने जांच में लिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पिपलोदा खुर्द गांव में रहने वाले एक शख्स ने नानाखेड़ा थाने पर पहुंचकर शादी के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने किसी बीचवान के जरिए 1 लाख 40 हजार रूपए देकर विवाह किया था, अगले ही दिन दुल्हन आभूषण समेटकर चंपत हो गई।

पिपलोदा खुर्द के जितेंद्र पिता किशनलाल के साथ यह घटना हुई है। जितेंद्र शादी के लिए दुल्हन तलाश रहा था, इसी बीच वह नानाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले राजू खान नामक युवक से मिला। जितेंद्र का आरोप है कि राजू खान के जरिए उसने झालावाड के एक परिवार से संपर्क किया, उन्हें एक लाख 40 हजार रूपए दिए और 13 अक्टूबर को एक युवती के साथ उसका विवाह करवा दिया गया।

Advertisement

युवती का नाम उसे मानवी बताया गया था। मानवी 13 अक्टूबर की रात उसके घर दुल्हन बनकर रूकी और अगले ही दिन सुबह करीब 9 बजे नदारद हो गई। इस घटना के बाद से ही जितेंद्र युवती और उसके परिवार वालो से मुलाकात कराने वाले राजू खान की तलाश कर रहा है। रविवार को वह कुछ स्थानीय लोगों का सहयोग लेकर नानाखेड़ा थाने पर भी पहुंचा था।

नानाखेडा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के मुताबिक जितेंद्र की ओर से शादी के नाम पर ठगी का आवेदन दिया है, उसने वाकई रूपए दिए थे इस का फिलहाल उसके पास कोई प्रमाण नहीं है। जितेंद्र के आवेदन पर मामले की जांच शुरू की गई है। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि यह प्रकरण ठगी का है या पारिवारिक विवाद का।

Advertisement

Related Articles

Write a review