Advertisement

सीरीज हार के बाद गंभीर बोले- मेरा फैसला BCCI करेगा

इंडियन क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने घरेलू सीरीज में साउथ अफ्रीका से हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिम्मेदारी सबसे पहले मुझ पर आती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

गंभीर ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा।

गंभीर से जब उनकी फ्यूचर कोचिंग के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा-

Advertisement

मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा। यह मत भूलिए कि मैंने ही इंग्लैंड में नतीजे दिए। मैं ही चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कोच था।

भारत को बुधवार को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की हार मिली। रनों के लिहाज से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार घर में ही क्लीन स्वीप हो गई है।

Advertisement

टीम इंडिया का 13 महीने में दूसरी बार क्लीन स्वीप

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने 19 में से 10 टेस्ट हारे हैं। इनमें पिछले साल न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को घर में 3-0 और अब साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया।

गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत को पिछले 13 महीन में अपने घर में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।

टीम में लगातार बदलाव करने और टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा करने के लिए गंभीर की आलोचना हो रही है।

Related Articles

Write a review