चुकाई गई लोन की राशि लेकर एजेंट फरार

शिक्षिका ने चिमनगंज मंडी थाना में रिपोर्ट लिखवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। लोन देने वाली एक कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर एक एजेंट ने धोखाधड़ी की। लोन लेने वाली शिक्षिका ने समय पर लोन अदा कर दिया लेकिन वह ठग राशि लेकर फरार हो गया। तिरुपतिधाम में रहने वाली शिक्षिका नेहा ठाकुर ने चिमनगंज मंडी पुलिस को बताया कि उसने बजाज फायनेंस कंपनी से 7 लाख रुपए का लोन लिया था।
कंपनी के एजेंट विश्वास कुमार ने दस्तावेजी कार्रवाई कर लोन दिलवा दिया था। जरूरत पूरी होने के बाद उन्होंने विश्वास को बुलाया और ७ लाख रुपए की राशि अदा कर दी। राशि देने के बाद वह निश्चिंत हो गईं। इसी बीच कंपनी की तरफ से लोन की राशि चुकाने के लिए मैसेज आने लगे। यह देखकर वह भांैचक्की रह गईं। उन्होंने विश्वास से संपर्क किया। उसने बताया कि जो राशि अदा करने के लिए दी थी वह उससे खर्च हो गई। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। पुलिस ने विश्वास कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।









