Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसा:248 शवों के DNA सैंपल लिए,31 सैंपल मैच हुए

20 शव परिजन को सौंपे गए

Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच गया। रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 31 मैच हुए हैं, जिनमें से 20 शव परिजन को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए।

एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेशी नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

Advertisement

शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से करीब 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम जारी है।

DGCA के आदेश पर एअर इंडिया ने अपनी फ्लीट में शामिल 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की वन-टाइम सेफ्टी चेकिंग की। 24 विमानों की चेकिंग होनी बाकी है। एयरलाइन के पास 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें