Advertisement

AIG प्रतिभा त्रिपाठी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

इंदौर से चेकअप कराकर लौट रहीं थीं भोपाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

भोपाल। राजधानी के महिला सेल में पदस्थ AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास रास्ते में हार्ट अटैक आया, कार में मौजूद परिवार के सदस्य उनको लेकर सोनकच्छ के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया है। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बेच की थीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, AIG प्रतिभा त्रिपाठी की पोस्टिंग महिला सेल में थीं। इंदौर में उनका मकान है और वहीं से अपने पति, बच्चों एवं कुछ अन्य सदस्यों के साथ कार से भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सोनकच्छ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद मिनटों बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की बात कही है।

Advertisement

इधर, AIG प्रतिभा त्रिपाठी आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक का वातावरण बना हुआ है। वह पिछले कई सालों से भोपाल में AIG के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें