Advertisement

24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।इधर, बिहार-छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश और तूफान की चेतावनी के बाद भी इन राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

बीते दिन सिक्किम में लगातार बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड में फंसे 1 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, 1500 से ज्यादा पर्यटक मंगन जिले में अब भी फंसे हैं।जिला प्रशासन ने फिलहाल सभी पर्यटक परमिट निलंबित कर दिए हैं। टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सूचना तक किसी भी पर्यटक को उत्तरी जिलों में न भेजें। इलाके में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और खराब हो गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review