Advertisement

अली और जन्नत बने ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के चैंपियन

एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के बाद, यह जोड़ी रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में विनर बनी।

Advertisement

भारती सिंह के होस्ट किए गए और सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा जज किए गए इस सीजन में कुकिंग और कॉमेडी का मेल देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स ने मुश्किल रेसिपीज, समय-सीमा वाले टास्क और मजेदार कॉम्पिटिशन का सामना किया। पूरे सीजन के दौरान कृष्णा अभिषेकऔर सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से मनोरंजन का तड़का लगाया।

अली और जन्नत के पास सबसे अधिक स्टार्स
मुकाबला करने वाली जोड़ियों में अली और जन्नत अपनी टीमवर्क और लगातार अच्छा परफॉर्म करने की वजह से सबसे अलग रहे। जहां अली किचन में कॉन्फिडेंस के साथ काम करते दिखे, वहीं जन्नत ने कुछ भी नया सीखने की अपनी इच्छा से सबको प्रभावित किया। इन खूबियों की वजह से यह जोड़ी मुश्किल टास्क और अचानक आए उतार-चढ़ाव को पार करने में सफल रही। शो में तेजस्वी के पास सबसे अधिक स्टार्स थे, उसके बाद करण कुंद्रा और एल्विश के पास, लेकिन दोनों ने फिनाले में बेड़ा गर्क कर दिया, जिस कारण स्टार्स जीतने का मौका जन्नत और अली के पास चला गया।

Advertisement

जीत के बाद क्या बोले अली गोनी

शो का खिताब जीतने के बाद अली ने कहा, “जब से दर्शकों को फिनाले के बारे में पता चला, हम तब से ऑनलाइन लोगों के रिएक्शन देख रहे हैं। वे सोच रहे थे कि आगे क्या होगा। हम सभी कंटेस्टेंट्स ने बहुत सारे शो किए हैं। कोई 15 साल से इस इंडस्ट्री में है, तो कोई 25 साल से। ऐसा शो कभी नहीं होता जहां आप सभी को इतना पसंद करते हैं। हमेशा किसी न किसी से अनबन या जलन होती ही है, लेकिन इस शो में कोई भी किसी से जलता नहीं है। सेमी-फिनाले एपिसोड के दौरान मैं अपनी वैनिटी वैन में बहुत रोया था। यह सबसे अच्छा शो है।”

Advertisement

जन्नत ने किया पोस्ट
अली के अलावा जन्नत ने फिनाले से पहले इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था और लिखा, “एक ऐसा शो जिसने मुझे ऐसी यादें दीं जो मैं लंबे समय तक अपने साथ रखूंगी। ऐसे लोग जिनकी मुझे याद आएगी और ऐसे रिश्ते जिनके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। आज मैं जो महसूस कर रही हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। बस इतना जान लीजिए कि यह मेरे लिए कोई आम शो नहीं था। आज रात ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का ग्रैंड फिनाले है। आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए धन्यवाद। मैं अपने लोगों के साथ सेट पर वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें